हर लड़की के लिए एक आम का पेड़
धरहरा की चर्चा अब अमेरिका में बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल में एक ऐसा गाँव है जहाँ लड़की के पैदा होने पर एक आम का पेड़ लगा दिया जाता है। पेड़ से होने वाली कमाई से लड़की की शादी होती है। सबसे कम गर्भपात और दहेज हत्या वाले इस धरहरा गाँव की चर्चा अब अमेरिका में हो रही है। बिहार के धरहरा गाँव की तारीफ करते ग्लोबल वूमन ईश्यू की एम्बेसडर मेलान वेरवीर की जुबान नहीं थकती। वो कहती हैं कि पेड़ लगाने की एक छोटी-सी पहल से लड़कियों की शादी के खर्च का बोझ माँ-बाप के सिर से हट जाता है और केवल इसी वजह से गाँव की लड़कियों की हालत सुधर रही है।ऐसे देश में जहाँ दहेज हत्या और महिला भ्रूण हत्या के मामले गंभीर रूप ले रहे हैं, एक ऐसा गाँव भी है जहाँ पिछले कई सालों से ना तो किसी बहू को दहेज की वजह से अपनी जान देनी पड़ी ना ही किसी बेटी को माँ की कोख में ही दम तोड़ना पड़ा।वेरवीर कहती हैं कि दुनिया के सभी देशों में ये तय कर देना चाहिए कि एक निश्चित उम्र से पहले लड़कियों की शादी नहीं होगी। इसके साथ ही शादियों का रजिस्ट्रेशन और नियम तोड़ने वालों को सजा देने का इंतजाम करना भी जरूरी है।वेरवीर उन परिस्थितियों को भी बदलने की भी वकालत करती हैं जिनमें बच्चों की शादी कर दी जाती हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि 18 साल से पहले शादी करने वाली लड़कियों को सामान्य लड़कियों के मुकाबले दोगुना ज्यादा हिंसा और तीन गुना ज्यादा यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। जिन इलाकों में जंग या हथियारबंद आंदोलन चल रहे हैं वहाँ भी बच्चों की हालत बेहद खराब है।यहाँ बच्चों को गुलाम बनाना और उन्हें बेचना, जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति और यौन शोषण की घटनाएँ आम हैं। इसके अलावा बच्चों को बेघर होने से बचाने के लिए माँ-बाप उनकी बचपन में ही शादी कर देते हैं। नतीजा बच्चे एक बार फिर ऐसे हालात में पहुँच जाते हैं जहाँ तकलीफें उनका जीना मुहाल कर देती हैं। भारत और चीन जैसे देशों में मादा भ्रूण हत्या दुनिया में कम होती लड़कियों की संख्या के पीछे सबसे बड़ी वजह है। इसके पीछे भी वही सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक कारण हैं जो कम उम्र में होने वाली शादियों के पीछे हैं।सामाजिक विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम इन्हीं कुछ वजहों से अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है, लेकिन अभी भी हालात अच्छे नहीं हैं। दुनिया के लोग धरहरा गाँव से प्रेरणा लें तो इसे बदला जा सकता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...