पंजाब एवं हरियाणा में भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में 15 लोग बह गए जबकि कुरुक्षेत्र के उधारसिंह गाँव में सतलुज-यमुना लिंक में ताजा दरार आ गई है और आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए।
पिछले दो दिनों में दो बच्चों सहित 15 लोगों ने बाढ़ प्रभावित कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पटियाला और लुधियाना में अपनी जान गँवा दी। मारे गए लोगों में छह-छह पटियाला और अम्बाला, दो कुरुक्षेत्र और एक लुधियाना के हैं।
इस बीच सतलुज-यमुना लिंक में कुरुक्षेत्र के उधारसिंह गाँव में ताजा दरार पड़ गई। इसके कारण कई गाँवों में बाढ़ का पानी घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में तेज वर्षा शुरू हो गई है जिससे स्थिति और बिगड़ने के आसार हैं।
पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्सों में सड़क एवं रेल यातायात सहित आम जनजीवन सामान्य ढर्रे पर लौटने लगा है। बाढ़ प्रभावित कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पटियाला, लुधियाना और संगरूर में युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के प्रभावित जिलों के गाँवों में राहत एवं बचाव अभियानों में सेना द्वारा हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा स्थिति को काबू करने के लिए राष्ट्रीय आपदा बचाव बल के लोग दिनरात काम कर रहे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने रविवा र को भारत की धनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत 450 साल पुरानी मुगल काल क...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
असम के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने शनिवार को कहा कि राज्य की 499.79 एकड़ जमीन पर बांग्लादेश ने अवैध कब्जा कर रखा है। बर्मन ने कहा कि बांग्...
-
शिक्षा प्रणाली में हो रहे निरंतर बदलाव के साथ शिक्षकों और छात्रों की ओर से तालमेल नहीं बिठाए जाने के रुझान पर नाखुशी जाहिर करते हुए राष्ट्री...
-
भागलपुर के सदर एसडीओ ज्ञान शंकर दास के नेतृत्व में एडीएसओ एवं मार्केटिंग अफसरों की टीम ने शुक्रवार दोपहर शहर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थि...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...