शिल्पा शेट्टी के सम्मान में रात्रिभोज
बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के सम्मान में लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज बुधवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स' में खास रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।वाज ने कहा कि मैं इस बात से बेहद रोमांचित हूँ कि हम शिल्पा और राज के विवाह का जश्न ‘हाउस ऑफ कामन्स’ में मनाएँगे।उन्होंने कहा कि भारत में विवाह समारोह एक सुंदर अवसर होता है और ब्रिटेन में कुछ समारोह करने में सक्षम होने पर मैं बेहद खुश हूँ। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि शिल्पा और राज दोनों ने ही लोगों की भलाई के लिए बहुत कुछ किया है। इस खास रात्रिभोज में तमाम राजनीतिक दलों से बड़ी संख्या में सांसदों और नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद है।गौरतलब है कि दो साल पहले ‘बिग ब्रदर’ रियालिटी शो में नस्ली उकसावे पर अपने संयमित आचरण ने शिल्पा को ब्रिटेन में घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम बना दिया था।शिल्पा (34) ने भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद वाज के साथ मधुमेह के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तीन वर्ष पहले काम किया था। वाज भी बीते साल नवंबर में शिल्पा की शादी में मुंबई गए थे। वाज ने कहा कि शिल्पा-राज के लिए आयोजित खास रात्रिभोज में आमंत्रित किए गए अतिथियों की सूची में ब्रिटिश सांसद और मंत्री समेत एशियाई समुदाय के अग्रणी सदस्य एवं कार्पोरेट नेता शामिल हैं।उन्होंने बताया कि ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के बावर्चियों ने एक खास मिष्ठान तैयार किया है, जिसे ‘शिल्पाज डिलाइट’ नाम दिया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...