20 दिसंबर, 2009
रेलगाड़ी की शक्ल में बैलगाड़ी
अगर बचपन में बैलगाड़ी पर चढ़ने का अवसर नहीं मिला हो तो उदास न हों। इसका दूसरा विकल्प पूर्व मध्य रेल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर मौजूद है। यहां रेलगाड़ी की शक्ल में बैलगाड़ी का मजा नवगछिया से खगडि़या तक के सफर में आपको मिल जाएगा। हां, 80 किलोमीटर की यात्रा के लिए आपको अपना कीमती चार घंटा या इससे भी अधिक का समय जरूर जाया करना होगा। ऐसा एसलिए कि इस रेलखंड में माल गाडि़यों को तरजीह दी जाती है। अगर आप जल्दी में आकर किसी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गये और संयोगवश कोई मालगाड़ी उससे आगे खुल गयी तो समझें कि आपकी भद पीट गयी। क्योंकि आपकी एक्सप्रेस गाड़ी यहां-वहां मालगाड़ी के पीछे-पीछे बैलगाड़ी की चाल में चलेगी। जी हां, किराया एक्सप्रेस का हो या स्लीपर के साथ वातानुकूलित का। पर सफर का मजा बैलगाड़ी का ही मिलेगा। इस बारे में पूछने पर रेल अधिकारी कहते हैं कि कुहासे के कारण सिग्नल नहीं दिखता। इसलिए कभी बाकी-टाकी तो कभी पटाखा से काम चलता है। इस कारण गाडियां विलंब से चल रही है। जबकि वास्तविकता कुछ और है। बरौनी-कटिहार के बीच बरौनी से तिलरथ, खगडि़या से गौछारी, नारायणपुर से बरौनी, नवगछिया से कटरिया एवं काढ़ागोला से कटिहार स्टेशन तक ही डबल रेल लाइन चालू हो सकी है। स्टेशनों के बीच अभी भी सिंगल लाइन पर ही गाडि़यों का परिचालन हो रहा है। इस कारण परिचालन बाािधत हो रही है। वहीं एक ही समय में कई ट्रेनों के एक साथ आगे-पीछे परिचालन से भी विलम्ब होती हैं। बता दें कि खगडि़या से नवगछिया की ओर सुबह में लगातार कई गाडि़यां हैं। जबकि दोपहर, शाम और रात में गिनी-चुनी ही गाडि़यां है। कमोवेश यही हाल नवगछिया से खगडि़या की ओर खुलने वाली ट्रेनों के समय का है, जिसकी पीठ पर कभी राजधानी तो कभी सीमांचल एक्सप्रेस हमला बोल आगे निकलती चली जाती है। फिर इनके पीछे मालगाड़ी तब एक्सप्रेस और फिर सवारी गाड़ी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...