सरकार ने सोमवार को बताया कि नदी डॉल्फिन को राष्ट्रीय जीव घोषित करने का फैसला किया है।
प्रकाश जावड़ेकर द्वारा पूछे गए प्रशन के लिखित उत्तर में पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री जयराम रमेश ने राज्यसभा को बताया कि 5 अक्टूबर 2009 को माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (एनजीआरबीए) की हुई पहली बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया था कि नदी डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया जाए।
उन्होंने बताया कि भारत में नदी डॉल्फिन की प्रजाति अत्यधिक संकटापन्न स्थिति में है और नदी की बेहतरी की परिचायक प्रजाति भी है। इस प्रजाति को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित करने का निर्णय किया गया है।
रमेश ने बताया कि नदी डॉल्फिनों की सुरक्षा के लिए नदी डॉल्फिन के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 2007 की अनुसूची में शामिल किया गया है और इस तरह उसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...