गुजरात के पुलिस महानिदेशक एसएस खंडवावाला ने सोमवार को यहाँ कहा कि हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के आरोप झेल रहे धर्मगुरु आसाराम बापू से जरूरत पड़ी तो पूछताछ की जा सकती है, जिनके एक शिष्य ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बापू और दो अन्य के खिलाफ उनके एक अनुयायी राजू चांडक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। चांडक का आरोप है कि साबरमती के रामनगर इलाके में दो अज्ञात लोगों ने पाँच दिसंबर को उस पर गोलियाँ चलाई थीं।
चांडक का दावा है कि इस हमले की असली साजिश बापू ने रची क्योंकि उसने बापू के खिलाफ आश्रम के दो लड़कों दीपेश और अभिषेक वाघ की रहस्यमय मौत के मामले में त्रिवेदी आयोग के समक्ष गवाही दी थी।
खंडवावाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत आश्रम के खिलाफ जाँच चल रही है। कानून पुलिस को यह अधिकार देता है कि जिस आदमी के खिलाफ शिकायत हो उससे पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आसाराम बापू से कहीं भी पूछताछ की जा सकती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...