आंध्रप्रदेश में एक स्थानीय टीवी चैनल पर कुछ महिलाओं के साथ प्रदेश के राज्यपाल एनडी तिवारी का वीडियो का फुटेज दिखाए जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक ताजा विवाद में पड़ गए हैं। हालाँकि राज भवन ने इसे काल्पनिक तथा ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए इसे खारिज कर दिया है।
राज्यपाल का यह वीडियो ऐसे समय में दिखाया गया है, जब तेलंगाना मामले में आंध्रप्रदेश संकट में है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने राज भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। निजी तेलुगू चैनल द्वारा इस फुटेज के प्रदर्शन के बाद राजभवन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
तेलंगाना मुद्दे के बीच लोगों ने 86 वर्षीय राज्यपाल को हटाए जाने अथवा बर्खास्त किए जाने की माँग की है। राजभवन ने तत्काल ही आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय जाकर एबीएन आंध्र ज्योति चैनल के खिलाफ जनहित याचिका दायर की।
स्वतंत्र जाँच जरूरी : राज्यपाल एनडी तिवारी के कथित रूप से सेक्स घोटाले में शामिल रहने के मामले में कांग्रेस ने शुक्रवार रात कहा है कि इस मामले की स्वतंत्र जाँच जरूरी है।
कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बताया कि चूँकि यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। इस मामले की स्वतंत्र जाँच होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि एक लड़के ने नारायण तिवारी पर आरोप लगाया था कि वे उसके पिता हैं। उसकी माँ पहले कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। यह मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...