रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुधर रही स्थिति को देखते हुए सरकार ने राज्य से 30 हजार सैनिकों को हटा लिया है। साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर्स एक्ट को फिलहाल नहीं हटाया जा सकता। बहरहाल इसने विवादास्पद अधिनियम में कुछ परिवर्तन लाने के लिए विस्तृत चर्चा का पक्ष लिया।
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि अपनी पहल पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर से दो डिविजन (30 हजार सैनिक) को हटा लिया है। पिछले वर्ष एक डिविजन हटाया गया और इस वर्ष एक डिविजन हटाया गया है। स्थिति सुधरने के कारण उन्हें हटाया गया।
एंटनी ने कहा कि जब भी राज्य सरकार को महसूस होगा कि वह सेना के बगैर सुरक्षा व्यवस्था संभाल लेगी तो फौज की संख्या में और कटौती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लेकिन जब तक राज्य में सेना तैनात है तब तक एएफएसपीए लागू रहेगा।
रक्षामंत्री ने कहा कि विशेष शक्तियों के बगैर वह प्रभावशाली तरीके से कार्य नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने पर सरकार स्वयं राज्य में सैनिकों की दृश्यता एवं उपस्थिति कम करना चाहती है।
रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि ‘‘अधिनियम के कुछ प्रावधानों में संशोधन के लिए विस्तृत चर्चा हो सकती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...