ग्रामीण इलाकों में चल रहे विभिन्न तरह के विकास कार्यक्रमों को आम लोगों के बीच पहुँचाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यापक स्तर पर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को जिम्मेदारी सौंपने की योजना बनाई है। शुरू में विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एनजीओ को छह महीने का काम दिया जा रहा है।
पिछले दिनों केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सीपी जोशी ने एनजीओ और सिविल सोसायटी समूहों से महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (नरेगा), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएस), इंदिरा आवास योजना (ईजीएसवाई) जैसे फ्लैगशिप कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की थी। ग्रामीण विकास मंत्री की अपील के बाद 2561 एनजीओ ने मंत्रालय के पास अपने प्रस्ताव भेजे हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय का मानना है कि सरकार की पहुँच उन सभी लोगों तक नहीं हो पाती है जिनके लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। मंत्रालय ने एनजीओ को गाँव के आम लोगों के बीच जाकर जागरूक करने की जवाबदेही देने की योजना बनाई गई है। मंत्रालय के अनुसार शुरुआती दिनों में एनजीओ को यह काम छह महीने के लिए दिया जा रहा है और अगर इसमें अपेक्षित सफलता मिलती है तो इसे फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है।
मंत्रालय के अनुसार एनजीओ को काम सौंपे जाने और उस पर नजर रखने के लिए कपार्ट को नोडल एजेंसी की जवाबदेही सौंपी गई है। तात्कालिक रूप से सिर्फ 14 राज्यों में एनजीओ को यह काम सौंपा जा रहा है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि एनजीओ को शामिल करने की इस योजना में हर एनजीओ को 3 लाख 86 हजार 512 रुपए दिए जाएँगे।
एक एनजीओ को अधिकतम 10 प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपे जाने की योजना है, जो हर महीने पाँच पंचायतों में लोगों के दरवाजे पर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक आम लोगों को जानकारी देगा। इसके अलावा इन गैर सरकारी संगठनों से जिले के बदले प्रखंड में रहकर काम करने के लिए कहा जाएगा। एनजीओ को दी जाने वाली इस राशि का भुगतान नरेगा के प्रशासनिक खर्च के लिए आवंटित छह फीसद की राशि से किया जाएगा।
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अगले छह महीने के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...