उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के विभिन्न भागों में खाद्य एवं औषधियों में बड़े पैमाने पर प्रकाश में आयी मिलावटखोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मिलावटखोरो के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा दूध, दूध से बने पदार्थों, घी एवं तेल में मिलावटखोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मिलावटखोरी के गंभीर मामलों में अपराधियों के विरुद्ध रासुका एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाये और साथ ही इस संबंध में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी दण्डात्मक कदम उठाये जायें.
मिलावटखोरी की सीएम को दी गई जानकारी
बैठक में मुख्यमंत्री को खाद्य पदार्थों एवं औषधियों में मिलावटखोरी के विरुद्ध बीते हफ्ते भर में 2315 मुकदमें दर्ज किये जाने तथा 36 मिलावट खोरों एवं 14 नकली दवा विक्रेताओं को जेल भेजे जाने की जानकारी दी गयी.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...