22 अक्तूबर, 2009

हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

हरियाणा में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। पार्टी अब तक दो सीटें जीत चुकी है, जबकि 47 पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार 90 विधानसभा सीटों में से 88 पर अब तक मिले रुझान के अनुसार सत्तारूढ़ विपक्षी दल इनेलो 24 सीटों पर आगे चल रहा है।

हरियाणा जनहित कांग्रेस (भजनलाल) 5, भाजपा 4, बसपा 2 राकांपा 1 और शिरोमणि अकाली दल एक सीट पर आगे चल रहा है, जबकि अन्य 10 सीटों पर आगे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार और उद्योगपति तथा लोकसभा सांसद नवीन जिंदल की माँ सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा सीट से 14 हजार 728 मतों से जीत गई हैं।

कांग्रेस के विनोद शर्मा ने अंबाला सिटी विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय चरणजीत कौर को 35 हजार 550 मतों से शिकस्त दी।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार