महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में मिली बढ़त के साथ ही शिवसेना-भाजपा गठबंधन ने अपनी हार वस्तुत: स्वीकार कर ली।
शिवसेना नेता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी से जब पूछा गया कि क्या पार्टी चुनाव में हार स्वीकार करती है तो उन्होंने कहा यह हार है और सभी को इसे स्वीकार करना होगा।
उन्होंने कहा हम इस पर विचार कर रहे हैं कि कैसे इस तरह के नतीजे आए। हमने इस तरह के नतीजों की कभी उम्मीद नहीं की थी।
राज्य में गठबंधन के इस प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार कारणों के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा अगर हार हुई है तो यह सभी की हार है। मैं इस हार के लिए किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता।
ईवीएम के कारण जीती कांग्रेस : भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने नई दिल्ली में बताया कि चुनावों में कांग्रेस के लिए ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक 'विक्टरी' मशीन बन गई। कई पार्टियों द्वारा ईवीएम को लेकर आशंका व्यक्त किए जाने के बावजूद ये चुनाव ईवीएम के साथ ही कराए गए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...