चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया है, जिसके अनुसार अब पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को होगा.
त्योहारों की वजह से हुआ कार्यक्रम में बदलाव
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मतदान 27 नवंबर को होना तय किया गया था. आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों की इस मांग के बाद फैसला बदला कि 28 नवंबर को बकरीद और 27 नवंबर को जुमे की नमाज होने के कारण मुस्लिम समुदाय के वोटरों को मतदान में मुश्किल पेश आएगी. आयोग ने इस पर विचार करने के बाद पहले चरण के तहत 30 विधानसभा क्षेत्रों में अब 27 नवंबर की बजाय 25 नवंबर को मतदान कराने का फैसला किया है.
बाकी के चरण पहले की तरह ही होंगे
आयोग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पहले चरण के तहत इन 30 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा. आयोग ने कहा कि शेष चार चरणों के लिए चुनाव कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा. राजनीतिक दलों ने मांग की थी कि 18 दिसंबर को होने वाले पांचवे चरण के चुनाव को भी जुमे की नमाज के कारण पुनर्निर्धारित किया जाए. पहले चरण के लिए अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख सात नवंबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच नौ नवंबर को होगी और 11 नवंबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख होगी. पांच चरणों के मतदान के बाद झारखंड में मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...