अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान के पहले दौरे पर पहुँचने के कुछ ही घंटे बाद यहाँ के पेशावर शहर में भीड़भाड़ वाले बाजार में बुधवार को हुए शक्तिशाली कार बम विस्फोट में कम से कम 95 लोग मारे गये और 200 से अधिक घायल हो गए।
स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे के बाद पेशावर के तंग पीपल मंडी इलाके में विस्फोट के कारण कई इमारतों में आग लग गई और कई ध्वस्त हो गईं। शहर के बम निरोधक दस्ते के प्रमुख शफाकत अली ने कहा कि डेढ़ सौ किलोग्राम विस्फोटकों से भरे कार बम से धमाका किया गया ।
घटनास्थल पर पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के सूचना मंत्री मियाँ इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि 95 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाएँ और बच्चे हैं। हमले में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
शहर के मुख्य चिकित्सा केंद्र लेडी रीडिंग अस्पताल में चिकित्सकों ने कहा कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है। अन्य अधिकारियों ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि माना जा रहा है कि कई लोग अब भी इमारतों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...