हरियाणा में कांग्रेस ने पेश किया दावा
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत से छह सीट दूर कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से मुलाकात की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख फूलचंद मुलाना ने बताया हमने निर्वाचित निर्दलीयों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात की।
यह पूछे जाने पर कि विधानसभा में नवनिर्वाचित सात निर्दलीय उम्मीदवारों में से कांग्रेस के साथ कितने निर्दलीय हैं, उन्होंने कहा-सभी हमारे साथ हैं।
मुलाना ने कहा कि कल यह फैसला किया गया था कि मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा निर्दलियों के समर्थन-पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे, लेकिन हुड्डा के दिल्ली में व्यस्त होने के कारण वे राज्यपाल से मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज ही विधायक दल की बैठक होगी।
राज्य में कांग्रेस 40 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। इनेलोद को 31 सीटें मिली हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल को एक सीट से संतोष करना पड़ा।
शेष 18 सीटों में से हरियाणा जनहित कांग्रेस भजनलाल को छह, भाजपा को चार और बसपा को एक सीट मिली है, जबकि सात स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...