पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वायुसैनिक अड्डे के समीप शुक्रवार को एक जाँच चौकी पर आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के सुरक्षा बल पिछले कुछ दिनों से आतंकवादी हमलों के निशाने पर हैं।
समाचार चैनलों ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि पाकिस्तान के पंजाब में कामरा छावनी के अंदर एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स में हमलावर पैदल चलकर पहुँचा और सुरक्षा बलों ने जब उसे रोका तो उसने खुद को विस्फोटकों से उड़ा दिया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोटस्थल के पास उसने सड़क पर कई साइकिलें पड़ी देखीं, लेकिन नजदीक के भवनों में कोई क्षति नहीं दिखी।
सुरक्षा बलों ने आज सुबह विस्फोट के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक की सूई तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की ओर है, जिसने पिछले दो हफ्तों में दक्षिणी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान के खिलाफ कई दुस्साहसिक एवं आत्मघाती हमले किए हैं। अधिकांश हमलों में सुरक्षा बलों को ही निशाना बनाया गया।
अज्ञात मोटरसाइकिलसवार बंदूकधारियों ने कल इस्लामाबाद में एक ब्रिगेडियर और एक सैनिक की हत्या कर दी थी। इस हफ्ते की शुरुआत में इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी में दोहरे आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी।
आतंकवादियों ने इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के कार्यालय और देशभर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया। इसमें सेना का रावलपिंडी स्थित मुख्यालय भी शामिल है।
पाकिस्तान की सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख हकीमुल्ला महसूद के नेटवर्क के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से बड़ा सैन्य अभियान छेड़ रखा है। अब तक भीषण संघर्ष में सौ से ज्यादा आतंकवादी और 18 सैनिक मारे जा चुके हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...