मुंबई में ठाणे के कोपरी में सुबह एक चलती लोकल ट्रेन पर पाइपलाइन गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। सात घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। ट्रेन का चालक और मोटरमैन अभी भी कैबिन में फँसे हुए हैं। जिस जगह यह घटना हुई, वह सेंट्रल लाइन का ठाणे-कुर्ला रेल रूट है। हादसा सुबह करीब 11.15 हुआ।
समाचार चैनल आज तक ने रेलवे पुलिस कमिश्नर तुकाराम चव्हाण के हवाले से बताया कि मलबे में छह लोग फँसे हो सकते हैं। बचाव व राहत कार्य जारी है।
उधर, समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत में सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके जैन ने बताया कि घटना कैसे हुई, यह कह अभी कह पाना मुश्किल है, लेकिन हादसे में ड्रायवर सहित सात लोग घायल हुए हैं।
पाइपलाइन गिरने के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इस वजह से मुलंड और घाटकोपर के बीच रेलों का आवागमन बंद है। घटनास्थल से मलबे को हटाने का काम जारी है। खबरों के मुताबिक मौके पर अफरातफरी का माहौल है।
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ श्रीनिवास मुडगरीकर ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब निर्माणाधीन पुल पाइप लाइन के साथ ट्रेन पर गिर गया। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...