झारखंड के राज्यपाल के. शंकर नारायणन ने राज्य विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है. इस मुद्दे पर अगले सप्ताह कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है.
गृह मंत्रालय को प्राप्त हो गई है सिफारिश
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि सरकार को राज्यपाल की सिफारिश प्राप्त हो गई है जिसे लगता है कि राज्य में अब चुनाव कराया जाना चाहिए. मंत्रालय एक नोट तैयार कर रही है जिसपर केंद्रीय मंत्रिमंडल में चर्चा होगी जिसमें 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा को भंग करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करने का उल्लेख होगा. झारखंड विधानसभा को अभी स्थगित रखा गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा भंग होने के बाद ही अगले वर्ष के प्रारंभ में राज्य में चुनाव आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. झारखंड में 18 जनवरी को राष्ट्रपति शासन की अवधि समाप्त हो रही है.
राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन जारी
झारखंड में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी देने की बात कहते हुए गृह मंत्री पी चिदंबरम ने 14 जुलाई को लोकसभा में कहा था कि सरकार राज्य में मॉनसून के बाद विधानसभा चुनाव करायेगी. उन्होंने कहा था ‘‘यह मेरी इच्छा है कि झारखंड में जल्द से जल्द नयी सरकार बने. मुझे विश्वास है कि मॉनसून के तुरंत बाद चुनाव कराया जायेगा.’’ झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता के कारण 19 जनवरी को छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जो मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के तमार सीट से उपचुनाव में हार के कारण इस्तीफे के कारण उत्पन्न हुआ था.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...