भाजपा की कद्दावर नेत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी नेतृत्व ने उनसे राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने को कहा था। उल्लेखनीय है कि इस्तीफा न देना पड़े, इसके लिए राजे ने आलाकमान के साथ कई दौर की आँखमिचौनी खेली।
राजे के समर्थन में पार्टी से बगावत करने वाले तीन विधायकों का निलंबन वापस लेने के भी राजे अड़ी रहीं। उनकी माँग थी कि विपक्ष का नया नेता उनकी पसंद का हो। वे यह भी चाहती थीं कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व में किसी उच्च पद पर आसीन किया जाए।
हालाँकि बाद में राजे के आगे झुकते हुए पार्टी ने तीनों विधायकों का निलंबन तो वापस ले लिया, लेकिन बाकी माँगें नहीं मानी। इस पर राजे भी नरम पड़ीं और दिल्ली जाकर खुद को भाजपा का अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता बताया।
बाद में पार्टी अध्यक्ष ने वसुंधरा के साथ जारी गतिरोध को दूर करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू को सौंपी। नायडू के साथ बातचीत के लिए खुद जाने की बजाय वसुंधरा ने अपने बेटे दुष्यंतसिंह को भेज दिया। वसुंधरा ने उस वक्त बुखार होने का बहाना गढ़ा था।
उस वक्त ऐसा माना गया था कि वसुंधरा विधानसभा चुनाव होने का रास्ता देख रही हैं। चुनाव होते ही वे इस्तीफा सौंप देंगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...