प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह शुक्रवार को भारत-आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलनों में भाग लेने के लिए थाईलैंड रवाना हो गए, जहाँ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक नरमी और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी।
प्रस्थान से पूर्व एक वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने ‘पूर्व की ओर देखने की नीति’ के तहत आसियान के साथ अपने सबंधों को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को होने वाला भारत-आसियान सम्मेलन सदस्य देशों के साथ प्रगति की समीक्षा करने का मौका होगा।
सम्मेलन के मौके पर सिंह चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह वार्ता पिछले हफ्तों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के संबंध में चले वाकयुद्ध की पृष्ठभूमि में होगी। सिंह इंडोनेशिया के अध्यक्ष सुसिलो बांबांग युधोयोनो के अलावा जापान, सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आसियान नेताओं के साथ वृहत्तर आर्थिक एकीकरण जैसे क्षेत्रों में गतिविधियाँ बढ़ाने की नई पहलों पर चर्चा करेंगे। अन्य क्षेत्रों में कृषि, मानव संसाधन विकास, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...