दिवाली की पूर्व संध्या पर चेन्नई से 90 किलोमीटर दूर पालीपट में शुक्रवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दस लोग घायल हो गए।
तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर पालानी कुमार ने बताया कि गोदाम से अब तक जले हुए 32 शव निकाले जा चुके हैं। यहाँ पटाखों की थोक बिक्री होती थी। उन्होंने बताया कि 23 लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार के कार्यालय में आकर बताया था कि उनके परिजनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इनमें 20 आंध्रप्रदेश के हैं और तीन तमिलनाडु के हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान जारी हैं ताकि यह पता चल सके कि जले हुए गोदाम में कोई और शव तो नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर लोग आंध्रप्रदेश में चित्तूर जिले के हैं।
शवों को तिरुत्तनी के सरकारी अस्पताल में पहुँचाया गया है। पुलिस ने बताया कि दीवाली की पूर्व संध्या होने के कारण भीड़ ज्यादा थी इसलिए मरने वालों की तादाद भी अधिक है। हादसे के बाद इलाके की बिजली चली गई, जिसकी वजह से शवों को निकालने के काम में बाधा आई।
इस बीच घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति की पहचान अनंत कुमार के रूप में की गई है जो पटाखे की दुकान का मालिक है। बहरहाल इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि मालिक ने दुकान चलाने के लिए कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष भी उसकी दुकान में मामूली आग लग गई थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...