14 सितंबर, 2009

आंध्र में जिलाधिकारी को स्वाइन फ्लू

आंध्रप्रदेश में जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डी. नागेंद्र ने सोमवार को बताया कि जिलाधिकारी के नमूनों में जाँच के दौरान एच1एन1 की पुष्टि हुई है।

नागेंद्र ने कहा कि चूँकि जिलाधिकारी रोज कई लोगों से मिलते हैं। हो सकता है कि वे किसी प्रभावित व्यक्ति के वायरस के संपर्क में आ गए होंगे। हालाँकि मंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

देश में इस साल 13 मई को स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत के बाद प्रदेश में अब तक तीन सौ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार