कराची में सोमवार को मुफ्त राशन वितरण के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएँ और बच्चे हैं।
रमजान के पवित्र महीने के मौके पर एक व्यापारी मुफ्त राशन वितरण कर रहा था। इसे पाने के लिए सैकड़ों महिलाएँ जमा थीं।
पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थित रूप में राशन वितरण का बंदोबस्त नहीं किया गया था, जिस वजह से यह घटना हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल्ला शेख ने बताया कि इस भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कराची के पुराने क्षेत्र में खोरी गार्डन के तंग इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि राशन वितरण का कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यापारी चौधरी इफ्तिखार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई। पूरे शहर के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। घटनास्थल पर बचावकर्मियों के पहुँचने से पहले लोगों ने मृतकों और घायलों को निजी वाहनों एवं ट्रकों के जरिये अस्पताल पहुँचाया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि राशन लेने के लिए जमा लोगों पर एक अज्ञात शख्स ने जब लाठी भाँजनी शुरू की तो महिलाएँ और बच्चे भागने लगे। इमारत की सीढ़ियों से फिसलने और गिरने की वजह से कई महिलाएँ घायल हो गईं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...