जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान की सारी उम्मीदें कल होने वाली समझौता वार्ता पर टिकी हैं, जो मुख्य श्रमायुक्त ने बुलाई है।
पायलटों के आंदोलन के कारण इस प्राइवेट कंपनी ने आज अपनी 37 अंतरराष्ट्रीय सहित 230 उड़ानें रद्द की, जिससे बड़ी संख्या में यात्री परेशान हुए।
ऐसा माना जाता है कि नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंत्रिमंडल की बैठक में घटनाक्रम की ताजा जानकारी दी। प्रधानमंत्री सिंह ने ताजा हालात के बारे में पूछा। सरकारी सूत्रों का कहना है कि संकट टालने के लिए सरकार के संभावित हस्तक्षेप पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ।
कांग्रेस सांसद संजय निरूपम ने पायलटों का समर्थन करते हुए जेट एयरवेज का राष्ट्रीयकरण करने की माँग की थी। इसके तुरंत बाद कंपनी के प्रमुख नरेश गोयल ने उनसे मुलाकात की।
चार बर्खास्त पायलटों को बहाल करने की माँग को लेकर नेशनल एविएटर गिल्ड ने आंदोलन कर रखा है। प्रबंधन और पायलटों का संगठन दोनों अपने रूख पर अड़े हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...