सरकार के किफायत बरतने के अभियान के बीच पांच सितारा होटलों में रहने के कारण आलोचना का सामना कर रहे विदेश मंत्री एस एम कृष्णा और विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर होटल छोड़कर दूसरे स्थानों पर रहने चले गए.
मंत्रियों को करना पड़ा निजी बंदोबस्त
मंत्रियों द्वारा किफायत बरतने पर जोर देने वाले वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने इस मंत्रियों से ‘‘आग्रह’’ किया कि वह होटल के कमरे खाली कर दें और अपने राज्य के भवनों में चले जाएं. कृष्णा ने कहा कि उन्हें आवंटित सरकारी मकान अभी रहने के लिए तैयार नहीं है इसलिए उन्हें दिल्ली में रहने के लिए अपना निजी बंदोबस्त करना पड़ा.
मैं लोगों का पैसा खर्च नहीं कर रहा था
सूत्रों ने बताया कि होटल मौर्या शेरटन में रह रहे कृष्णा अब विदेश सेवा संस्थान के अतिथि गृह में रहने चले गए हैं. कृष्णा ने कहा, ‘‘मैंने कुछ निजी इंतजाम किया है और दिल्ली में रहने के लिए मैं इसी तरह की निजी व्यवस्था जारी रखूंगा.’’ विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने ट्विटर पर अपनी टिप्पणी में लिखा, ‘‘अगर मैं लोगों का पैसा खर्च कर रहा होता तो मैं शर्मिंदा होता, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा. मैं अपना पैसा खर्च कर रहा हूं.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह बेकार की बात है. मैं करदाताओं का पैसा खर्च नहीं कर रहा था और कोई सरकारी विशेषाधिकार भी इस्तेमाल नहीं कर रहा था.’’ मामले में मुखर्जी के दखल को सही ठहराते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि वह बहुत वरिष्ठ मंत्री हैं और होटल छोड़ने का फैसला दोनो मंत्रियों पर छोड़ दिया गया.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...