रिश्ते बेशक स्वर्ग में बनते हों, लेकिन इन्हें अंजाम कहीं भी दिया जा सकता है चाहे वह जेल ही क्यों न हो। कोडरमा जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो परिवारों के बीच एक शादी विवाद को निपटाने के लिए ऐसा आदेश दिया, जिसके पालन में अरमान अली का उस लड़की के साथ निकाह हुआ, जिसके साथ बलात्कार करने के आरोप में वह जेल में बंद है।
कोडरमा जेल के अधीक्षक मार्टिन राजन शा ने बताया कि कोडरमा जिले के जलालाबाद गाँव का 23 वर्षीय अरमान लगभग एक महीने पहले बिहार के नवादा जिले के रिज्जत गाँव की 19 वर्षीय रूफी रजाक नाम की लड़की के साथ भाग गया था।
दोनों 10 दिन तक दिल्ली के एक होटल में रहे लेकिन अरमान अपने माता-पिता की बीमारी के बारे में जानकर लड़की के साथ अपने गाँव लौट आया। लड़के के माता-पिता ने लड़की को स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह अपने माँ-बाप के पास चली जाए। इस पर लड़की अपने घर लौट गई।
रूफी के माँ-बाप ने अरमान के घरवालों से बार-बार आग्रह किया कि दोनों को शादी करने दी जाए लेकिन लड़के के माता-पिता टस से मस नहीं हुए।
इस पर लड़की के पिता सैयद अयूब रजाक ने कोडरमा पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि वह उनकी लड़की को जबरन भगाकर ले गया और दिल्ली के एक होटल में दस दिन तक उसके साथ बलात्कार किया।
मामला दर्ज करने के बाद कोडरमा पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया और उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रेश कुमार की अदालत में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। घटनाक्रम से परेशान होकर अरमान के माँ-बाप आखिरकार शादी के लिए तैयार हो गए और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में समझौता याचिका दायर की।
इस पर न्यायाधीश ने कहा कि अरमान को जमानत तभी दी जाएगी जब वह जेल के भीतर लड़की से शादी करेगा। उन्होंने जेल अधीक्षक को निकाह संपन्न कराने का भी आदेश दिया।
जेल अधीक्षक ने न सिर्फ निकाह के लिए इंतजाम किया बल्कि जेल के भीतर पारंपरिक भोज भी दिया, जिसमें अधिकारियों के अतिरिक्त वर-वधू दोनों पक्षों के रिश्तेदार शामिल हुए और युगल को आशीर्वाद दिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...