व्हाइट हाउस में फिलहाल भारतीय मूल के नौ लोग काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ को सालाना एक लाख डॉलर या उससे अधिक की सालाना राशि मिल रही है। इस बात का खुलासा राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक आँकड़ों में किया गया।
आँकड़ों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति की उपसहायक और सोशल इनोवेशन एंड सिविक पार्टिसिपेशन कार्यालय में निदेशक सोनल शाह को सालाना एक लाख 20 हजार डॉलर मिलते हैं।
विशेष परियोजना निदेशक रचना भौमिक और आदित्य कुमार के साथ-साथ आफिस ऑफ चीफ ऑफ स्टाफ के विशेष सहायक को प्रति वर्ष 99 हजार डॉलर मिलते हैं।
जिन लोगों को 90 हजार डॉलर से कम तनख्वाह मिलती है, उसमें अनीशा दासगुप्ता शामिल हैं। वे वकील के तौर पर काम करती हैं और उन्हें सालाना 86 हजार 927 डॉलर मिलते हैं, जबकि प्रतिक्रिया नीति के निदेशक प्रदीप राममूर्ति को सालाना 86 हजार 927 डॉलर की राशि मिलती है।
व्हाइट हाउस के ब्लाग पर जारी आंकड़ों के अनुसार इस बात का भी खुलासा किया गया है कि आफिस आफ इंटरगवर्नमेंटल अफेयर्स एंड पब्लिक इंगेजमेंट की नीति निदेशक कविता पटेल को सालाना 65 हजार डालर की राशि मिलती है जबकि व्हाइट हाउस काउन्सेल के विशेष सहायक सौमिक दत्ता को प्रति वर्ष 62 हजार डालर की राशि मिलती है।
इसी तरह व्हाइट हाउस की नीतिगत मामलों की सलाहकार मानसी देशपांडे को सालाना 54 हजार डॉलर की राशि मिलती है, जबकि तारा रंगराजन को उपसहायक निदेशक के तौर पर उनकी सेवाओं के लिए सालाना 40 हजार डॉलर की राशि मिलती है। ये आँकड़े व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...