अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति के पु़त्र सहित कई नेताओं के रिश्तेदार 13 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए टिकट पाने की आकांक्षा रखते हैं।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पुत्र राजेंद्र उर्फ राव साहेब शेखावत अमरावती से कांग्रेस का टिकट चाह रहे हैं। इस सीट से अभी कांग्रेस के ही राज्य मंत्री सुनील देशमुख विधायक हैं। वे दोबारा टिकट पाने के लिए संघषर्रत हैं।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल के पुत्र पंकज भुजबल नासिक स्थित नंदगाँव से पार्टी का नामांकन चाह रहे हैं।
भुजबल के रिश्तेदार समीर नासिक से राकांपा सांसद हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री खुद जिले की येओला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन घाटकोपर पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें पार्टी का एक धड़ा शिवसेना-भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखता है। उद्धव शिवेसना सुप्रीमो बाल ठाकरे के पुत्र हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की अपने भतीजे धनंजय को मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले की रेनापुर सीट से चुनावी मैदान में उतारने की योजना है।
कांग्रेस की चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री विलाराव देशमुख अपने पुत्र अमित को लातूर शहर से पार्टी उम्मीदवार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देशमुख ने कई साल इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें वह दौर शामिल था जब वे आठ वर्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपनी पुत्री प्रणेती को सोलापुर की अपनी मजबूत पकड़ वाली सीट से टिकट दिलाना चाहते हैं।
कांग्रेस मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है। वे भी दिवंगत नेता एसबी चव्हाण के पुत्र हैं, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार कई सालों तक बारामती में अपने चाचा के गढ़ का प्रतिनिधित्व करने के बाद मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं।
राज्य में हाल ही में गठित तीसरे मोर्चे के नेताओं में से एक राजेंद्र गवई केरल के राज्यपाल आरएस गवई के पुत्र हैं और आरपीआई के एक धड़े के अध्यक्ष रह चुके हैं।
महाराष्ट्र में मंत्री नारायण राणे और विजय सिंह मोहिते पाटिल के पुत्र संसद सदस्य बन चुके हैं। राणे के पुत्र नीलेश लोकसभा सांसद और मोहिते पाटिल के पुत्र रणजीत राज्यसभा सांसद हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...