लोकसभा चुनाव के बाद शांत रहने को मजबूर हुए समाजवादी पार्टी, जद (एस), लोक जनशक्ति पार्टी और वाम जैसेराजनीतिक दलों ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है।
महाराष्ट्र में रिपब्लिकन वाम जनतांत्रिक मोर्चा के गठन के बाद इन दलों ने सिर्फ महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव केलिए गठबंधन किया है, जहाँ 13 अक्टूबर को मतदान होना है।
बहरहाल, अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अगर नतीजे आरएलडीएफ के पक्ष में रहे तो इस बात की संभावना है कियह गठबंधन अन्य राज्यों में भी अमल में लाया जाए।
अठारह दलों के इस गठबंधन में आरपीआई के सभी पाँच धड़े हैं। इनमें रामदास आठवले और राजेंद्र गवई केनेतृत्व वाला धड़ा शामिल है। ये पीसेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी और शेतकरी संगठन जैसे दलों सहित राज्य की अन्यछोटी पाटियों के साथ इस गठबंधन में आये हैं।
समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि इस मोर्चे के लिए उनकी पार्टी का अन्य घटकों के साथतालमेल महज महाराष्ट्र के चुनावों के लिए ही है।
कुमार ने कहा कि मुलायमसिंह यादव ने महाराष्ट्र के सपा प्रमुख अबु असीम आजमी को इस गठबंधन के लिएअन्य दलों के साथ बैठकें करने के लिए अधिकृत किया था। यह तालमेल सिर्फ महाराष्ट्र के चुनावों के लिए है।गठजोड़ का भविष्य चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...