उत्तरी आयरलैंड में नस्ली हमलों का शिकार होने के बाद दो भारतीय परिवारों को मजबूरन पोर्टडाउन शहर के दूसरे हिस्से में जाना पड़ा है।
केरल से ताल्लुक रखने वाले इन दो परिवारों में से एक परिवार के दो बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों पर हमला किया गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने किल्लिकोमेन इलाके में नफरत के कारण हुई आपराधिक कार्रवाई बताया है।
बच्चों के पिता ने अपना नाम गोपनीय रखने की अपील के साथ बताया कि वे घर में अपने बच्चों के साथ थे कि आधी रात से ठीक पहले घर के सामने की सीढ़ियों की खिड़की का शीशा तोड़ दिया गया। वे एक मकान में केयरटेकर का काम करते हैं।
उनकी पत्नी क्रेगेवोन एरिया अस्पताल में नर्स हैं। घटना के समय वे रात्रि ड्यूटी पर थीं। पोर्टडाउन से मिली खबरों में यह जानकारी दी गई है।
इसी इलाके में एक अन्य घटना में एक भारतीय परिवार के घर की तीन खिड़कियाँ टूटी पाई गईं। इस परिवार ने घर को सप्ताहांत में खाली कर दिया और पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाएँ किसी एक ही आदमी की कार्रवाई लगती हैं।
उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया घटना के समय हम घर में ऊपर थे और एक पत्थर खिड़की के शीशे को तोड़ते हुए आया। हम इसे समझ नहीं सके। हम बेहतर जिंदगी के लिए दक्षिण भारत के केरल से यहाँ आए थे और हमने अधिकांश लोगों को दोस्ताना पाया, लेकिन अब हम इस घर में नहीं रह सकते। यह बेहद डरावना है।
उन्होंने ने बताया हमें पोर्टडाउन के किसी दूसरे हिस्से में बसने की उम्मीद है, क्योंकि हमारी नौकरी यहाँ पर है और हम अपने कामकाज से खुश हैं। हम इस हमले से बेहद डर गए हैं।
हम छह महीने से यहाँ रह रहे हैं और पोर्टडाउन से हमें प्यार सा हो गया है, लेकिन हम अपने बच्चों को इस प्रकार के नस्ली हमले का शिकार नहीं होने दे सकते।
इलाके के प्रतिनिधि कौंसिलर केनेथ टीबेल ने कहा एक मेहनतकश परिवार के खिलाफ यह निश्चित ही सिरफिरी कार्रवाई है। कहीं भी इस प्रकार के नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है और मैं इन लोगों से ऐसी गतिविधियाँ बंद करने की अपील करता हूँ।
साउथ बेलफास्ट एलायंस की विधायक और उत्तरी आयरलैंड में प्रवासी आबादी के हितों की पैरोकार अन्ना लो ने कहा कि वे इस बात से बेहद दुःखी हैं कि हमले के कारण परिवार शहर को छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा मैं पुलिस से अपील करूँगी कि वह इलाके में गश्त बढ़ाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हो सकें।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...