आश्विन शुक्लपक्ष अष्टमी को मां महागौरी की पूजा काफी श्रद्धा व उत्साह से की गयी। पंडालों एवं देवी मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। लोग शाम को शहर भ्रमण को निकले। डाक बंगला चौराहा, बोरिंग रोड चौराहा, श्रीकृष्णापुरी, जेडी.वीमेंस कालेज, शेखपुरा देवी स्थान, खाजपुरा शिवमंदिर एवं जगदेव पथ में विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडालों में दर्शन करने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए पूजा समितियों के कार्यकर्ता एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों जवान तैनात हैं। डाक बंगला चौराहा पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं अगर सिक्यूरिटी के जवानों को तैनात किया गया है। पूजा समिति की ओर से भी लोगों पर नजर रखी जा रही है। पंडालों के आसपास बिजली की भव्य सजावट की गयी है। पूरा बोरिंग रोड जगमगा रहा है। शेखपुरा मोड से लेकर जगदेवपथ तक बिजली की सुन्दर सजावट की गयी है। उधर मछुआटोली में चालीस प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं, जिसे दर्शन करने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। शक्तिधाम मंदिर में भी देवी का पूजन किया गया। राजधानीवासियों की सुविधा के लिए सड़कों पर खाने-पीने की भरपूर व्यवस्था है। सड़कों पर स्थायी दुकानों के अलावा अस्थायी दुकानें लगायी गयी हैं। बच्चों के खिलौने की बिक्री जोरों पर है।
27 सितंबर, 2009
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...