27 सितंबर, 2009
17 नये विधायकों ने ली शपथ
विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी की उपस्थिति में उपचुनाव में नवनिर्वाचित 18 में 17 विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। कांग्रेस के सिमरी बख्तियारपुर से निर्वाचित चौधरी महमूद अली कैसर शपथ लेने को उपस्थित नहीं हो सके। शपथ लेते ही सदस्यों को विधानसभा की विभिन्न समितियों का सदस्य मनोनीत कर दिया गया। इससे सदस्यों को यात्रा व चिकित्सा भत्ता की सुविधाएं भीमिल गयी हैं। सबसे पहले शपथ बगहा से निर्वाचित जदयू के कैलाश बैठा ने ली। इसके बाद बसपा के नारायण प्रसाद, राजद के मुसाफिर पासवान, सुरेन्द्र कुमार, अशोक प्रसाद वर्मा, विश्र्वनाथ प्रसाद गुप्ता, अम्बिका सिंह व उदय कुमार ,जदयू के दिलकेश्र्वर कामैत, मनीष कुमार , भाजपा के वृजकिशोर बिंद, कृष्ण प्रसाद सिंह, लोजपा के विश्र्वनाथ पासवान, विजय कुमार मंडल, कुमार सर्वजीत, कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम व निर्दलीय शांति शर्मा को शपथ दिलायी गयी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...