पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में मौर्या होटल के समीप अज्ञात व्यक्तियों ने आज सुबह स्कूल जा रहे एक छात्र का अपहरण कर लिया.
ऑटो से स्कूल जाते समय हुआ अपहरण
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपहृत छात्र का नाम श्रेय संजय है और उसकी उम्र छह साल है. क्राइस्ट चर्च स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाला श्रेय ऑटो से स्कूल जा रहा था. सूत्रों ने बताया कि ऑटो में अन्य बच्चे भी थे. मौर्य होटल के समीप अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल दिखा कर श्रेय को ऑटो से उतारा और अपने साथ ले गए.
अतिविशिष्ट इलाके में हुई वारदात
सूत्रों ने बताया कि श्रेय के पिता संजय श्रीवास्तव एक दवा कम्पनी में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. जहां यह घटना घटी, वह पटना का अतिविशिष्ट इलाका है और कुछ ही दूरी पर जिलाधिकारी आवास तथा पुलिस मुख्यालय है. पुलिस ऑटो चालक और उसके मालिक को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। बच्चे का पता लगाने के लिए छापे मारे जा रहे हैं.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
हरियाणा के बहुचर्चित रुचिका कांड में अदालत ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी और तत्कालीन हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस राठौर को 6 मह...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को तीन बंदूकधारियों ने केंद्रीय काबुल बैंक में लूटपाट की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। एक अधि...
-
स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को ले प्रदेश भाजपा ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में सोमवार को सिवान, दरभंगा,...
-
ताइवान और दक्षिणी जापान के द्वीपों में आज जबर्दस्त भूकंप आया। भूकम्प के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि भूकंप के कारण ...
-
भारत में कर्ज में डूबे किसानों की समस्याओं का चित्रण करने वाली फिल्म ‘पीपली लाइव’ को अगले साल क...