17 अगस्त, 2009

ताइवान-जापान में भूकम्प, सुनामी की चेतावनी

ताइवान और दक्षिणी जापान के द्वीपों में आज जबर्दस्त भूकंप आया।
भूकम्प के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इसका केंद्र ताइवान के पूर्वी किनारे पर हुआलेन से 188 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 11 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
जापान के मौसम विभाग ने ताइवान से सटे पूर्वी चीन तट पर स्थित मियाकोजिमा द्वीप तथा अन्य छोटे द्वीपों में आए भूकम्प से लगभग 20 इंच तक उठी सुनामी की लहरों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
गौरतलब है कि गत 8 अगस्त को ताइवान में मोराकोट चक्रवाती तूफान के बाद आई बारिश और भूस्खलन से करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार