नए सांसदों को आवास आवंटन करना सरकार के लिए खासी उलझन बन गया है क्योंकि कई पुराने सांसद बंगले खाली करने के लिए राजी नहीं हैं और कई नए सांसद आवंटित बंगले लेना नहीं चाह रहे हैं।
लोकसभा के कम से कम 100 सांसदों ने खुद को आवंटित आवासों का टाइप बदलने की माँग की है। 36 सांसद इस इंतजार में हैं कि बंगलों में रह रहे पूर्व सांसद कब उनके लिए बंगले खाली करेंगे।
लोकसभा की आवास समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानदंडों के मुताबिक सभी सांसदों को आवास आवंटन किया जा चुका है। लेकिन कई ने आवंटित बंगले लेने से इंकार कर दिया। इन सांसदों ने बड़े बंगलों की माँग की है।
उन्होंने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू और साउथ एवेन्यू में करीब 100 सांसदों को बंगले आवंटित किए गए हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें बदलने की माँग की है। ऐसा संभव नहीं है। हम संसद और समिति के नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकते।
अधिकारी ने बताया कि पटना से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पूर्व मंत्री होने और पहली बार लोकसभा का सांसद चुने जाने के नाते जो बंगला आवंटित किया गया, वह उन्हें नहीं चाहिए। उन्होंने बड़े बंगले की माँग की है।
इसी तरह भाजपा सांसदों नवजोतसिंह सिद्दू और अनुराग ठाकुर को उनके दर्जे के मुताबिक बंगला आवंटित किया गया। लेकिन उन्होंने भी बड़े बंगले की माँग कर डाली।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...