फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप (एनआईटी) इलाके में बुधवार को दोपहर एक डिपार्टमेंटल स्टोर की तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे से छह शव निकाले जा चुके हैं और पाँच अन्य लोग घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, ध्वस्त इमारत के मलबे से अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं। हालाँकि जिला उपायुक्त प्रवीण कुमार ने शाम को तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की थी। सूत्रों के मुताबिक भारी भरकम क्रेनों की मदद से बचाव कार्य चल रहा है।
मृतकों में से तीन की पहचान नालंदा निवासी सुनील चौधरी (25), आगरा निवासी नारायणसिंह (45) और मथुरा निवासी मानसिंह (55) के रूप में की गई है, जबकि घायलों में से तीन की पहचान छोटेलाल, रामलाल और वीरेन्द्र के रूप में की गई है।
उपायुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि सिटी सेंटर करीब 12.45 बजे दोपहर में ढह गया, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह कांप्लेक्स एनआईटी के मार्केट नंबर एक में स्थित है।
सूत्रों ने बताया कि तिकोना पार्क क्षेत्र में स्थित सिटी मार्केट नामक इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल में निर्माण और नवीनीकरण का कार्य चल रहा था और आज दोपहर यह इमारत ढह गई। उन्होंने कहा कि मलबा हटाया जा रहा है और इसमें कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...