बाढ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा बिना अनुमति लिए एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना हेलिकाप्टर उतारने के मामले में आज बिहार के मुजफ्फरपुर जिला न्यायाधीश की अदालत ने संज्ञान लेते हुए निचली अदालत से इससे जुडे सभी दस्तावेज उसके पास भेजे जाने का निर्देश दिया है.
अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को
मुजफ्फरपुर अनुमंडल दंडाधिकारी (पश्चिमी) टी के सिन्हा की अदालत ने गत पांच सितंबर को इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर ओझा द्वारा दायर परिवाद पत्र को खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ ओझा ने जिला न्यायधीश की अदालत में अपील की थी. जिला न्यायधीश प्रभात कुमार ने वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर ओझा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान इस मामले में संज्ञान लेते हुए निचली अदालत को इससे जुडे सभी दस्तावेज सौंपने का निर्देश देते हुए इसकी अगली सुनवाई की तारीख आगामी 20 अक्टूबर निर्धारित की है.
वर्ष 2007 का मामला
ओझा ने लालू पर एक अगस्त, 2007 को बाढ निरीक्षण के दौरान लोगों की जान को खतरे में डालते हुए बिना अनुमति लिए अपना हेलिकाप्टर मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी पुलिस थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर उतार दिये जाने को लेकर स्थानीय अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया था.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...