भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के इतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात से पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि नजरबंद किए गए सईद को रिहा करने की आशंका के संबंध में टीवी चैनल ‘एनडीटीवी’ के प्रश्न के जवाब में कृष्णा ने कहा भारत को इस बात में रुचि होगी कि पाकिस्तान मुंबई पर आतंकवादी हमलों के संबंध में किस प्रकार कार्रवाई करता है।
सईद को कथित तौर पर नजरबंद रखे जाने के संबंध में कृष्णा ने कहा मुझे लगता है कि विरोधाभासी खबरें आ रही हैं। मैं वास्तविक स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूँ।
कृष्णा ने कहा कि भारत हमेशा अपनी इस बात पर अड़ा रहा है कि मुंबई पर हमला करने वाले दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करना होगी।
उन्होंने कहा भारत का साफ-साफ यही रुख रहा है और मैं उस बात को दोहराना चाहता हूँ। अपनी छवि बचाने के लिए सईद को नजरबंद रखने जैसे पाकिस्तान की कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा जब भारत की सुरक्षा से संबंधित कोई बात हो तो निश्चित तौर पर हम किसी को कोई भी रियायत नहीं दे सकते।
उल्लेखनीय है कि जेहाद के लिए लोगों को उकसाने के आरोप सईद को सोमवार को लाहौर में नजरबंद कर दिया गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...