उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रख्यात दून स्कूल में नौ छात्रों के स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में आने के बाद से स्कूल खाली होने लगा है। अभिभावक बच्चों को स्कूल में नहीं छोड़ रहे। स्कूल में पढ़ रहे 500 में से 400 छात्र घर लौट चुके हैं। इस बीच, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल से चार छात्रों व एक स्टाफ सदस्य का सैंपल लिया।
देश-दुनिया में ख्यातिप्राप्त दून स्कूल में स्वाइन फ्लू फैलने से स्कूल व अभिभावक दोनों सकते में है। एहतियातन अभिभावक बच्चों को घर ले जा रहे हैं। राज्य नोडल अधिकारी डा.पंकज जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूल की विशेष मानीटरिंग की जा रही है। इसमें स्कूल प्रशासन का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है।
दूसरी ओर, दून स्कूल में कक्षाएं रविवार तक सस्पेंड की जा चुकी हैं। हालांकि स्कूल प्रशासन ने छात्रावास खाली करने के लिए नहीं कहा है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि अभिभावक अपनी मर्जी से सतर्कता के मद्देनजर बच्चों को ले जा रहे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...