आदर्श मुख्यमंत्री थे वाईएसआर रेड्डी-मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने गुरुवार को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत को व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा कि वे लोगों की अथक सेवा के संकल्प वाले उल्लेखनीय नेता और आदर्श मुख्यमंत्री थे।
रेड्डी की पत्नी विजया लक्ष्मी को भेजे अपने संवेदना संदेश में सिंह ने कहा कि रेड्डी ने आमजनों के लिए, खास तौर से गरीबों और वंचितों के लिए काम किया। उन्होंने रेड्डी को ऐसा नजदीकी सहयोगी बताया जिन पर वे सलाह और समर्थन के लिए भरोसा करते थे। उन्होंने कहा कि रेड्डी के जाने से पैदा हुई कमी को भरना मुश्किल है।
सिंह ने अपने संदेश में कहा कि राजशेखर आंध्रप्रदेश और देश की जनता के लिए जिए और उन्हीं के लिए मर गए। उनके असामयिक निधन से आंध्रप्रदेश की जनता ने एक उल्लेखनीय नेता खो दिया है और देश ने एक आदर्श मुख्यमंत्री खोया, जो दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल थे।
रेड्डी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्रप्रदेश के विकास के प्रति उनके अटल संकल्प और गहरी प्रशासनिक समझ के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनके सभी कार्य गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता पर आधारित होते थे। सिंह ने रेड्डी के जीवन को लोगों और खास तौर से गरीबों एवं वंचितों की सेवा और प्रतिबद्धता की मिसाल बताया और कहा कि उनकी विरासत सदा कायम रहेगी और आने वाले समय में औरों को प्रेरणा देती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेड्डी ने अपने लंबे और उल्लेखनीय राजनीतिक जीवन में जिस पद पर भी काम किया, खुद को उसके योग्य साबित किया। सिंह ने याद दिलाया कि रेड्डी 28 बरस की उम्र में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और चार बार लोकसभा के लिए चुने गए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...