राजनीतिक गहमागहमी से दूर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी दुर्गापूजा के समय एक अलग ही भूमिका निभाते नजर आते हैं. इस दौरान वह पुजारी के रूप में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं.
सौ साल पुरानी परंपरा के वाहक
प्रणब वीरभूम जिले में किरनाहर के नजदीक स्थित अपने पैतृक गांव मिरिती में देवी की पूजा करते हैं. पिछले 2 साल से पूजा का इंतजाम देखते आ रहे गौतम राय ने कहा ‘‘पूजा लगभग 100 साल पुरानी है, जिसकी प्रणब मुखर्जी के दादा दिवंगत जंगलेश्वर मुखर्जी ने शुरुआत की थी. उनके बाद प्रणब के पिता कामदकिंकर मुखर्जी ने भी इस परंपरा को जारी रखा और अब प्रणब भी अपने पुरखों की परंपरा को जारी रखे हुए हैं.’’
इस साल भी करेंगे पूजा
महा अष्टमी के दिन ग्रामीणों सहित हजारों लोगों कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मिरिती आकर प्रणब खुद पूजा कार्यों को अंजाम देते हैं. गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी देवी पूजा के लिए प्रणब का मिरिती स्थित अपने पैतृक घर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है.
सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध
प्रणब की यात्रा के बारे में जिला मजिस्ट्रेट विश्वेश्वर मैती ने कहा ‘‘उनके पास जेड श्रेणी की सुरक्षा है. हमने जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं.’’ पुलिस अधीक्षक रवींद्रनाथ मुखर्जी ने कहा ‘‘अब तक हमें कोई खास निर्देश नहीं मिला है. हमारे अधिकारी जमीनी स्तर पर निगरानी रखते हैं. वे मंत्री के परिवार के लोगों से संपर्क रखते हैं.’’
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...