चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम कस दी। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवरों में 214 रनों पर पैवेलियन लौट गई।
इस तरह दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 215 रनों का लक्ष्य मिला।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों में वायने पारनेल ने सबसे ज्यादा असरदार गेंदबाजी करते हुए पाँच बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाया। डेल स्टेन और वान डेर मर्व ने दो-दो विकेट लिये। बोथा के खाते में एक विकेट आया।
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही और ग्रीम स्मिथ 7 रन बनाकर डेरिल टफी का शिकार बने। इसके बाद जैक कैलिस (36) और हाशिम अमला ने दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाकर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत किया। कैलिस ने 39 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 36 रन बनाए। उन्हें शेन बॉन्ड ने विकेटकीपर ब्रेडन मेक्यूलम के हाथों कैच करवाया।
समाचार लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवरों के खेल में दो विकेट पर 103 रन बना लिए थे। अमला 37 और एबी डिविलियर्स 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही और जेसी रायडर (8) और मार्टिन गुप्टिल (21) को तेज गेंदबाज वायने पारनेल ने पैवेलियन भेजा। इसके बाद ब्रेंडन मैक्यूलम और रॉस टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। ब्रेंडन मैक्यूलम को 44 रनों के निजी स्कोर पर जोहन बोथा ने जेपी ड्यूमिनी के हाथों झिलवाया।
इसके बाद ग्रांट एलियट (39) और रॉस टेलर ने चौथे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर स्थिति को संभाला। एलियट को वान डेर मर्व ने बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद वान डेर मर्व ने नील ब्रूम (1) को भी पगबाधा आउट कर दिया।
नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर हावी नहीं हो सके, लेकिन रॉस टेलर ने एक छोर पर जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। टेलर ने 106 गेंदों का सामना करने के बाद 72 रन बनाए। उन्हें पारनेल ने पगबाधा आउट किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...