18 सितंबर, 2009

रेल कर्मियों को 75 दिन का बोनस

रेलकर्मियों को इस साल दीवाली से पहले 75 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को रेल कर्मचारियों को वर्ष 2008-09 के लिए 75 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता संबद्ध बोनस का भुगतान करने के रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

रेलवे के ग्रुप बी, सी और डी के 13.5 लाख पात्र अराजपत्रित कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। यह रेलवे द्वारा कर्मचारियों को दिया जाने वाला अब तक का सर्वाधिक बोनस है। इससे रेलवे पर 889 करोड़ रुपये का वित्ताीय बोझ पड़ेगा। बोनस के तहत प्रत्येक कर्मचारी को दी जाने वाली राशि का निर्धारण अधिकतम 3500 रुपये के वेतन के आधार पर किया जाता है। इसीलिए जहां ज्यादातर अराजपत्रित कर्मचारी बोनस पाते हैं वहीं राजपत्रित कर्मचारियों को यह नहीं मिलता।

इससे पहले पिछले वर्ष रेलमंत्री लालू प्रसाद के समय में रेल कर्मचारियों को 73 दिनों का बोनस दिया गया था।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार