कॉम्पैक कप त्रिकोणीय क्रिकेट सिरीज के फाइनल में सचिन तेंडुलकर के 44वें वनडे शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। भारत ने 40 ओवर में 2 विकेट खोकर 224 रन एकत्र किए। सचिन 114 और युवराज 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
सचिन ने प्रेमदासा स्टेडियम पर बेहद शानदार पारी खेली। वनडे करियर में यह उनका 44वाँ सैकड़ा जमाया। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ आठवाँ, कोलंबो में चौथा और फाइनल मैच में पाँचवाँ शतक जमाया है।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सचिन और राहुल द्रविड़ ने विश्वसनीय शुरुआत करते हुए 16 ओवर में स्कोर को 95 रनों पर पहुँचा दिया, लेकिन उसके बाद द्रविड़ (39) जयसूर्या की गेंद पर दिलशान को लड्डू कैच थमा बैठे।
मास्टर ब्लास्टर ने अपने शानदार कवर ड्राइव और लेट कट से स्थानीय दर्शकों को रोमांचित किया। वनडे में सचिन ने अपना 92वाँ अर्धशतक 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए। 17वें ओवर में भारत की सलामी जोड़ी टूटी। हालाँकि राहुल द्रविड़ को इससे पहले 24, 27 और 32 रन पर तीन जीवनदान मिले थे लेकिन वे इसका लाभ अधिक देर तक नहीं उठा सके।
भारत का स्कोर जब 36.3 ओवर में 205 रन था, तब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लसित मलिंगा की गेंद पर स्ट्रोक खेलने के प्रयास में आसान कैच कादम्बी को थमा बैठे। हालाँकि आउट होने के पूर्व धोनी कप्तानी पारी खेलकर 62 गेंदों पर 56 रन बना चुके थे।
विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल है और यहाँ भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करके मेजबान टीम को दबाव में ला सकता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सचिन तेंडुलकर गेंद पर पूरी तरह नजरें जमा चुके हैं और अपने मनमुताबिक स्ट्रोक खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने इस अहम मुकाबले में अपनी पिछली टीम में एकमात्र परिवर्तन किया है। इस मैच में दिनेश कार्तिक की जगह विराट कोहली को जगह दी गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...