नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को संसदीय पैनल को सूचित किया कि नक्सल प्रभावित प्रदेशों का 40 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वामपंथी उग्रवादियों के नियंत्रण में है।
गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति के साथ पहली बैठक में गृह सचिव जीके पिल्लई ने कहा कि माओवाद की समस्या धीरे-धीरे बढ़ रही है और इस पर त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू की अगुवाई वाली इस कमेटी की बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान मंत्रालय के अधिकारियों ने पैनल को आंतरिक सुरक्षा की स्थिति खास तौर से नक्सलवाद की समस्या के बारे में जानकारी दी।
गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि पूरे देश में नक्सलवाद बीस प्रदेशों में फैल चुका है। इन राज्यों के 223 जिलों के दो हजार पुलिस थाना क्षेत्र आंशिक रूप से अथवा काफी हद तक प्रभावित है।
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने नक्सल समस्या को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इससे निपटने के लिए एक रणनीति बनाने का आह्वान किया था। इसके एक दिन बाद संसदीय समिति की यह बैठक हुई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...