बढ़ते राजकोषीय घाटे के बीच सरकार ने विभिन्न विभागों से मितव्ययता बरतते हुए अगले साल के अपने बजटप्रस्तावों में गैर जरूरी खर्चों में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी करने को कहा है।
वित्त मंत्रालय ने 2010-11 के बजट परिपत्र में विभिन्न विभागों को निर्देश दिया है कि वे 2010-11 के बजट केलिए अपने-अपने प्रस्तावों में गैर वेतन और गैर योजना परिव्यय में चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान कीतुलना में कम से कम 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी लाएँ।
परिपत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभाग पिछले वित्त वर्ष 2009-10 के संशोधित अनुमान की तुलना में गैरयोजनागत और गैर वेतन खर्चों में 5 से 10 फीसद कटौती समेत अन्य आर्थिक उपाय अपनाए जाने के निर्देशों कीपुष्टि करें।
परिपत्र में कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष के लिए मौजूदा व्यय की समीक्षा जरूरी है। साथ ही योजनागत और गैरयोजनागत दृष्टिकोण से विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित की जाए। गैर जरूरीस्कीमों को या तो बंद किया जाए या फिर उसके खर्चों में कटौती की जाए या फिर दूसरी योजनाओं में उसे मिलायाजाए।
गौरतलब है कि खर्चों में कटौती के इरादे से वित्त मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में मंत्रियों और विभिन्नविभागों को यात्रा, सेमिनार, प्रदर्शनी और अन्य कार्यालय संबंधी खर्चों पर 10 फीसद कटौती करने की सलाह दीथी। गैर योजनागत व्ययों में 5 फीसद कटौती किए जाने का बात कही गई है।
बजट परिपत्र में सभी मंत्रियों और विभागों से कहा गया है कि जो स्कीम वित्त वर्ष 2009-10 के बाद जारी नहींरहनी है, उसे 2010-11 के बजट अनुमान में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...