अमेरिका के ओकलाहामा में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पार्क में जा गिरा। विमान के गिरते हीउसमें आग लग गई और उसमें सवार सभी पाँच लोग मारे गए, जिनमें पायलट समेत चार लोग एक ही परिवार केथे।
छह सीटों वाला यह विमान डलास की उड़ान पर था। ओकलाहामा राजमार्ग गश्ती दल के प्रमुख लेफ्टिनेंट जॉर्जब्राउन ने बताया कि यह विमान कल तुल्सा के बेसबॉल मैदान के समीप घनी धुंध के कारण हादसे का शिकार होगया।
उन्होंने बताया कि एक संचार टावर के तारों से टकराने के बाद विमान के पंख टूट गए और इंजन बाहर निकलगया। टकराने के बाद विमान ने कई गोते लगाए और इसमें आग लग गई।
कई बार गोते खाने के कारण विमान में सवार लोग बाहर गिर गए। हादसे का शिकार होने के बाद विमान शेंडलरपार्क में जा गिरा जो एक एथलीट मैदान और पिकनिक स्थल है।
ब्राउन ने बताया कि सभी सवार घटनास्थल पर ही मारे गए जिनमें पायलट डॉ. स्टीफन लेस्टर (48), उनकी पत्नीडाना (48), बेटी लौरा (16) और क्रिस्टीन (13) तथा डॉ. केन विटेटो शामिल हैं। ये सभी तुल्सा के निवासी थे। हादसेमें जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...