आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज इस उम्मीद के साथ टी- 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया कि इससे दूसरे प्रारूपों में उन्हें कैरियर को लंबा करने का मौका मिल सकेगा.
पोंटिंग ने कहा कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और नहीं खेलेंगे लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपना करार पूरा करेंगे. पोंटिंग ने कहा कि काफी सोच विचार करने के बाद मैने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को बता दिया है कि मैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैने मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच, कोच टिम मे और उपकप्तान माइकल क्लार्क से बात की. मुझे लगता है कि इस फैसले से आस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कैरियर को लंबा करने का मुझे मौका मिल सकेगा.
उन्होंने कहा कि मैने लंदन में पांचवें टेस्ट के बाद कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलते रहना चाहता हूं और टी-20 प्रारूप को अलविदा कहकर ऐसा कर सकता हूं. पोंटिंग ने कहा कि अब मैं ब्रेक ले सकता हूं जो फायदेमंद होगा.इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान यूनिस खान ने भी टी-20 विश्व कप जीतने के बाद खेल के इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...