07 सितंबर, 2009

मुंडे हिरासत में, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

भारतीय जनता पार्टी महासचिव गोपीनाथ मुंडे को सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर राज्य पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे हिंसा प्रभावित सांगली जिले में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे।
मुंडे को रोके जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि मुंडे को इसलिए हिरासत में लिया गया, क्योंकि उनके भाषण से जिले मेमाहौल बिगड़ सकता था।
पुलिस उपायुक्त ब्रजेशसिंह ने कहा कि मुंडे को साम्प्रदायिक संघर्ष को ध्यान में रखते हुए मिराज जाने से रोक दिया गया और उनका बोर्डिंग पास जब्त कर लिया गया है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि जिले में हालिया दंगों के सिलसिले में मुंडे मिराज में एक सभा को संबोधित करने वाले थे।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार