अपनी भारत यात्रा को बेहद संतुष्टिदायक बताते हुए प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने शुक्रवार को कहा है कि नई द्विपक्षीय व्यापार संधि को अंतिम तौर पर पहुंचाना यात्रा की अहम उपलब्धि रहा।
पांच दिवसीय यात्रा की समाप्ति के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद नेपाल ने पत्रकारों से कहा कि यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलने के साथ आपसी सहयोग और व्यापार बढ़ाने में मदद मिली।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने नेपाल को सड़क, सुरक्षा और कई निलंबित कार्यो की परियोजनाओं के लिए बड़ी मात्रा में आर्थिक सहायता देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि व्यापार संधि को अंतिम रूप देना और भारी सहायता के लिए भारत की प्रतिबद्धता यात्रा की सबसे अहम उपलब्धियां रहीं।
उन्होंने कहा कि भारत नेपाल में पुलिस अकादमी की स्थापना में मदद करेगा। यात्रा के दौरान दोनों देश के बीच अवैध व्यापार को रोकने [खास तौर पर किसी तीसरे देश की ओर से] के लिए एक अनुबंध हुआ और दोनों देशों ने संशोधित व्यापार संधि की शुरुआत की।
दोनों देश 59 वर्ष पुरानी शांति और मित्रता द्विपक्षीय संधि की समीक्षा के लिए भी तैयार हुए। नेपाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी अपने समकक्ष मनमोहन सिंह के साथ बहुत से मुद्दों पर वार्ता हुई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...